अनुपम खेर गांधीजी के रूप में ‘The Bengal Files’ में नजर आएंगे। दुबई में आयोजित दैनिक भास्कर रियल्टी अवॉर्ड्स 2025 के दौरान अभिनेता ने खुलासा किया कि इस भूमिका के लिए उन्होंने एक साल तक नॉनवेज और शराब से दूरी बनाई।
सारांश से लेकर कश्मीर फाइल्स तक दमदार भूमिकाएँ निभा चुके अनुपम खेर का मानना है कि कुछ किरदारों को जीने के लिए अलग समर्पण चाहिए। उन्होंने गांधीजी की भूमिका को भी उन्हीं में से एक बताया।
कार्यक्रम में अनुपम खेर ने अपने पिता की दी हुई सीख को याद किया। उन्होंने कहा – “पिताजी ने मुझे बचपन में सिखाया था कि फेलियर किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि एक इवेंट का होता है। इंसान असफल नहीं होता, बल्कि परिस्थिति असफल होती है।” इसी सोच ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
उन्होंने अपने बचपन का किस्सा भी साझा किया कि पढ़ाई में कमजोर होने के बावजूद पिताजी ने उन्हें कभी निराश नहीं किया, बल्कि प्रोत्साहित किया। पिता ने कहा था – “जो हमेशा फर्स्ट आता है, उसे फर्स्ट रहने की टेंशन रहती है। लेकिन जो आखिरी आता है, उसके पास आगे बढ़ने के कई मौके रहते हैं।”
अनुपम खेर का कहना है कि गांधीजी का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ इसे तैयार किया।
ये भी पढ़ें- 5 सितंबर को रिलीज होगी बागी 4, द बंगाल फाइल्स से होगा बड़ा क्लैश





