बंधन लाइफ ने लॉन्च किया ‘आई-रिटायर’: अब रिटायरमेंट रहेगा सुरक्षित और बेफिक्र

September 11, 2025 9:41 PM
Follow :

लखनऊ/सितंबर 2025: बंधन ग्रुप की जीवन बीमा कंपनी बंधन लाइफ इंश्योरेंस ने नया रिटायरमेंट समाधान ‘बंधन लाइफ आई-रिटायर’ लॉन्च किया है। यह प्लान रिटायरमेंट के बाद ग्राहकों को जीवनभर स्थिर और गारंटीड आय उपलब्ध कराने का वादा करता है। कंपनी का मानना है कि रिटायरमेंट का अर्थ समझौता नहीं, बल्कि अपनी मेहनत की कमाई से सुकून और आनंद के साथ जीवन जीना होना चाहिए।

लॉन्चिंग अवसर पर, बंधन लाइफ के एमडी एवं सीईओ सतीश्वर बी. ने कहा – “हम मानते हैं कि रिटायरमेंट नई संभावनाओं का समय होता है। आई-रिटायर के जरिए हम ग्राहकों को न केवल स्थिर आय, बल्कि आत्मविश्वास और आर्थिक सुरक्षा भी उपलब्ध करा रहे हैं।”

आई-रिटायर की मुख्य खासियतें:

  • दो एन्युटी विकल्प – (1) लाइफ एन्युटी (जीवनभर आय) और (2) रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस के साथ लाइफ एन्युटी (जीवनभर आय + मृत्यु पर मूल राशि नॉमिनी को वापस)।
  • सिंगल और जॉइंट लाइफ एन्युटी – ग्राहक चाहें तो जीवनसाथी को भी इस सुविधा से जोड़ सकते हैं, ताकि मुख्य एन्युटीधारक के न रहने पर भी परिवार की आय बनी रहे।
  • स्वास्थ्य सुरक्षा – गंभीर या लाइलाज बीमारी की स्थिति में जरूरत पड़ने पर धनराशि उपलब्ध कराने का विकल्प।
  • उम्र सीमा – यह प्लान 45 से 80 वर्ष के बीच के लोगों के लिए उपलब्ध है।

बंधन लाइफ का कहना है कि आई-रिटायर न केवल आर्थिक सुरक्षा देता है, बल्कि परिवार की जरूरतों और जीवन की अनिश्चितताओं के दौरान भी सहयोगी बनकर खड़ा रहता है। कंपनी का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति रिटायरमेंट को सम्मान, स्वतंत्रता और खुशी के साथ जी सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment