जानिए बस करील की सब्जी बनाने की आसान विधि। झारखंड और बिहार की यह पारंपरिक रेसिपी स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है।
बस करील (Baskaril) की सब्जी एक पारंपरिक ग्रामीण व्यंजन है, जो स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह झारखंड, बिहार और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में खास तौर पर बनाई जाती है।
बस करील क्या है?
बस करील एक जंगली सब्जी है, जिसका स्वाद हल्का कसैला होता है। इसे खास तरीके से तैयार करके खट्टा-तीखा और बेहद स्वादिष्ट बनाया जाता है।
बस करील की सब्जी के लिए सामग्री
- 1 किलो बस करील (Baskaril)
- हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च और जीरा, सरसों पाउडर – स्वादानुसार
- सरसों का तेल – आवश्यकतानुसार
- लहसुन – 8–10 कलियाँ (बारीक कटी हुई)
- प्याज – 2 मध्यम आकार के (बारीक कटे हुए)
- हरी मिर्च – 3–4 (बारीक कटी हुई)
- नमक – स्वादानुसार
बस करील की सब्जी बनाने की विधि
1. करील को तैयार करना
- सबसे पहले बस करील को एक दिन पानी में भिगोकर छोड़ दें ताकि इसका कसैलापन और खट्टापन संतुलित हो जाए।
- अगले दिन इसे अच्छे से पानी में धो लें।
- करील को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर कद्दूकस करके उसका सारा पानी निचोड़ लें।
2. मसाले की तैयारी
- कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें।
- उसमें लहसुन, प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा भूरा (Golden Brown) होने तक भूनें।
3. करील को पकाना
- अब कद्दूकस किया हुआ करील डालें और स्वादानुसार नमक डालें।
- इसे ब्राउन होने तक भूनें ताकि इसका कच्चापन दूर हो जाए।
- अब हल्दी, लाल मिर्च और अन्य मसाले डालें।
- ध्यान रखें, इसमें पानी नहीं डालना है।
- धीमी आँच पर तब तक पकाएँ जब तक मसाले से तेल अलग न हो जाए और सब्जी पूरी तरह भुन न जाए।
- भुन जाने के बाद आपका सब्जी तैयार है
परोसने का तरीका
तैयार बस करील की सब्जी को गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ परोसें। यह पारंपरिक स्वाद आपको गाँव की याद दिला देगा।







