बिहार चुनाव 2025: जीतन राम मांझी की नीतीश से मुलाकात, सीट बंटवारे पर तेज हुई सियासी हलचल

September 1, 2025 10:29 PM
Follow :

पटना। बिहार की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने सोमवार को अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह बैठक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 1, अणे मार्ग पर हुई और करीब 15 मिनट तक चली।

सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान मांझी ने एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर बातचीत की। हालांकि दोनों नेताओं की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है और माना जा रहा है कि एनडीए व महागठबंधन के भीतर सीटों को लेकर मंथन तेज हो गया है।

ये भ पढ़ें – SCO Summit: मोदी के चीन दौरे पर बोले जॉन बोल्टन, पश्चिम के लिए खतरे की घंटी

गौरतलब है कि जीतन राम मांझी की पार्टी HAM(S) ने 2020 के विधानसभा चुनाव में चार सीटें जीती थीं। सूत्रों का कहना है कि इस बार मांझी मगध क्षेत्र में 10 से 12 सीटों की मांग कर रहे हैं, खासकर गया, औरंगाबाद और जहानाबाद जैसे जिलों में, जहां पार्टी का खासा प्रभाव माना जाता है। वहीं, जेडीयू और बीजेपी के बीच 50:50 सीट बंटवारे की चर्चा चल रही है, जिससे छोटे दलों को कम सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment