अफगानिस्तान में भूकंप से भारी तबाही, भारत ने तुरंत भेजी राहत सामग्री

September 1, 2025 10:37 PM
Follow :

अफगानिस्तान के पूर्वी क्षेत्रों में रविवार देर रात आए 6.0 तीव्रता के भूकंप ने भयानक तबाही मचाई। ताजा रिपोर्टों के अनुसार अब तक 800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 2500 से ज्यादा लोग घायल हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है, लेकिन हालात अब भी बेहद गंभीर बने हुए हैं।

इस आपदा के बीच भारत ने तुरंत सहायता की घोषणा की है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोमवार को अफगान विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि भारत इस कठिन घड़ी में अफगान जनता के साथ खड़ा है।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री से बातचीत कर भूकंप में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। भारत ने काबुल में 1000 पारिवारिक टेंट पहुंचाए हैं और भारतीय मिशन के माध्यम से काबुल से कुनार के लिए 15 टन खाद्य सामग्री भेजी जा रही है। इसके अलावा भारत से और राहत सामग्री भी कल से रवाना होगी। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि भारत हर परिस्थिति में अफगानिस्तान के साथ खड़ा रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment