करौंदा का अचार बनाने की आसान विधि

September 6, 2025 7:44 PM
Follow :
करौंदा का अचार बनाने की आसान विधि

करौंदा (करवन/करौंदा) साल में सिर्फ दो महीनों — जुलाई और अगस्त में ही मिलता है। इसका अचार बेहद स्वादिष्ट और लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। आइए जानते हैं करौंदा का अचार बनाने की आसान विधि।

स्टेप 1: करौंदा तैयार करना

  • सबसे पहले करौंदे को अच्छी तरह पानी से धोकर छान लें।
  • फिर इन्हें सुखने के लिए रख दें ताकि पानी पूरी तरह सूख जाए।
  • अब करौंदे को दो टुकड़ों में काट लें और करीब 2 घंटे धूप में सुखा लें।

स्टेप 2: मसाला तैयार करना

  • मसाले के लिए मेथी, सरसों, अजवाइन, कलौंजी, जीरा, काली मिर्च, हींग, नमक, सरसों का तेल, लहसुन और अदरक लें।
  • मेथी, अजवाइन और कलौंजी को हल्का सा भूनकर दरदरा पीस लें।
  • जीरा और काली मिर्च को भी भूनकर दरदरा पीस लें।

स्टेप 3: करौंदा और मसाले को मिलाना

  • जब करौंदे से पूरी नमी सूख जाए, तब उसमें तैयार किया गया मसाला डालकर अच्छे से मिलाएँ।
  • इसके बाद इसे कांच के जार में भरकर सरसों का तेल ऊपर से डाल दें।

इस तरह बनाया गया करौंदा का अचार सालभर तक खराब नहीं होता और खाने में बेहद स्वादिष्ट और सेहत के लिए लाभकारी होता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment