भारत बनेगा सेमीकंडक्टर हब: सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन आज से शुरू

September 2, 2025 8:01 AM
Follow :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार (02/09/2025) को सेमीकॉन इंडिया 2025 सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करना और निवेश को आकर्षित करना है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, पीएम मोदी बुधवार को सीईओ राउंडटेबल में भी हिस्सा लेंगे। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम की प्रगति, सेमीकंडक्टर फैब व एडवांस्ड पैकेजिंग परियोजनाएं, आर एंड डी और एआई में नवाचार, निवेश संभावनाएं और राज्य स्तरीय नीति क्रियान्वयन पर विशेष सत्र आयोजित होंगे।

इस बार सम्मेलन में 48 देशों से आए 2,500 से अधिक प्रतिनिधियों सहित कुल 20,750 प्रतिभागी शामिल होंगे। भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर डिजाइन, निर्माण और तकनीकी विकास हब बनाने के उद्देश्य से इससे पहले 2022 में बेंगलुरु, 2023 में गांधीनगर और 2024 में ग्रेटर नोएडा में ऐसे सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment