iPhone 17 Series Launch: कीमत और फीचर्स पर क्या हैं ताज़ा अपडेट
Apple 9 सितंबर को होने वाले अपने लॉन्च इवेंट में नई पीढ़ी के iPhones पेश करने की तैयारी में है। इस बार कंपनी लाइनअप में एक नया iPhone 17 Air मॉडल ला सकती है, जो iPhone 16 Plus की जगह लेगा और अल्ट्रा-थिन डिज़ाइन के साथ आएगा।
इस सीरीज़ में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे। सभी मॉडलों में बड़े अपग्रेड की उम्मीद है, हालांकि कीमतों को लेकर मिश्रित रिपोर्ट सामने आ रही हैं।
जेपी मॉर्गन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकांश मॉडलों की कीमत में इस साल कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन iPhone 17 Pro के बेस स्टोरेज वेरिएंट में बदलाव की संभावना है।
संभावित कीमतें (अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय बाजार)
- iPhone 17 – 128GB बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत $799 (लगभग ₹79,990)
- iPhone 17 Air – $899 (लगभग ₹89,990); बढ़ोतरी होने पर $949 (करीब ₹95,000)
- iPhone 17 Pro – 256GB बेस वेरिएंट की कीमत $1,099 (लगभग ₹1,25,000)
- iPhone 17 Pro Max – अनुमानित शुरुआती कीमत $1,199 (लगभग ₹1,44,990)
Apple के इस इवेंट के बाद, कीमतों और फीचर्स पर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं और 15 सितंबर से iOS 26 अपडेट रोलआउट होने की संभावना है। सितंबर का महीना पूरी तरह से iPhone 17 सीरीज़ के नाम रहने वाला है।
ये भी पढ़ें- E2E नेटवर्क्स को ₹177 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में 10% उछाल










