करमा पर्व के अवसर पर हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा तोहफा – 3.78 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहुँचे 94.66 करोड़ रुपये
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने करमा पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अगस्त माह की सम्मान राशि जारी कर दी है।
रांची जिले की 3,78,641 महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित भुगतान के माध्यम से कुल 94.66 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभुक महिला को प्रति माह ₹2,500 की राशि दी जाती है। अगस्त महीने की किस्त सीधे बैंक खातों में पहुँचा दी गई है।
ये भी पढ़ें- जीएसटी में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ 5% और 18% दरें, आम आदमी को राहत





