Bihar Election 2025: मांझी ने मांगा NDA से 20 सीटें, कहा- इज्जत बचाने के लिए जरूरी

September 4, 2025 7:00 AM
Follow :
Bihar Election 2025

मांझी ने साफ कहा कि अगर एनडीए हमारी पार्टी के प्रति सम्मान और सहानुभूति रखता है तो हमें कम से कम 20 सीटें दी जानी चाहिए, ताकि हम सम्मानजनक स्थिति में चुनाव लड़ सकें।

हम पार्टी के रूप में अभी सिर्फ़ निबंधित पार्टी हैं और हमें अभी तक राज्यस्तरीय पार्टी का दर्जा नहीं मिला है। राज्यस्तरीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए या तो कम से कम 6% वोट शेयर चाहिए या फिर 7–8 विधायक होने जरूरी हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में भागलपुर और दरभंगा में हुई बैठकों में हज़ारों की संख्या में लोग जुटे। इससे पहले भी पार्टी ने कई जिलों में सफल बैठकें कीं, जिनमें 7,000 से 10,000 तक समर्थक मौजूद रहे। हमारे कार्यकर्ताओं की भी यही मांग है कि इतनी सीटें दी जाएं जिससे हमारी इज्जत और अस्तित्व सुरक्षित रह सके।

ये भी पढ़ें- जीएसटी परिषद की बैठक: बीमा प्रीमियम सस्ता होने की उम्मीद, कंपनियों पर दबाव की आशंका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment