Palamu News: पलामू में TSPC नक्सलियों से मुठभेड़, दो पुलिस जवान शहीद, एक घायल

September 4, 2025 9:41 AM
Follow :
palamu news

झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) में चल रहा है। शहीदों में एक जवान पलामू एएसपी अभियान का बॉडीगार्ड भी शामिल है। इस घटना की पुष्टि पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने की।

10 लाख इनामी कमांडर शशिकांत गंझू पर चला था सर्च ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 10 लाख इनामी टीएसपीसी कमांडर शशिकांत गंझू को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू किया था। यह अभियान मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव तक पहुंचा, जो शशिकांत गंझू का गढ़ माना जाता है। इसी दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच अचानक मुठभेड़ हो गई।

फायरिंग में तीन पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें तुरंत MMCH डालटनगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो जवानों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जवान का इलाज जारी है।

शहीद और घायल जवानों की पहचान

  • शहीद संतन कुमार मेहता, निवासी: हैदरनगर थाना क्षेत्र, सोवा बरेवा।
  • शहीद सुनील राम, निवासी: हैदरनगर थाना क्षेत्र, परता गांव।
  • घायल रोहित कुमार, निवासी: रेहला थाना क्षेत्र, लालगढ़।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही पलामू एसपी रीष्मा रमेशन, डीआईजी नौशाद आलम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ शशिकांत गंझू के घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर हुई थी।

शशिकांत गंझू पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। वह पलामू और चतरा जिले में अपनी नक्सली गतिविधियों का संचालन करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment