रांची, 2 सितंबर : भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
2 से 5 सितंबर तक राज्य के विभिन्न इलाकों में गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज़ हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम की मौजूदा स्थिति:
- मानसून की द्रोणिका वर्तमान में गंगानगर, पिलानी, दतिया, सतना, डाल्टनगंज और दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक फैली है।
- उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर बने चक्रवाती परिसंचरण से एक द्रोणिका झारखंड से गुजर रही है, जो समुद्र तल से 3.1 किमी तक फैली हुई है।
- उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट पर 5.8 किमी ऊँचाई तक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है, जिसके कारण उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है।
पिछले 24 घंटे:
- झारखंड में मानसून की गतिविधियाँ सामान्य रहीं।
- धुरकी (गढ़वा) में 35.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
- गोड्डा में अधिकतम तापमान 35.6°C रिकॉर्ड किया गया।
- इस मानसून सीज़न में अब तक राज्य में 26% अधिक वर्षा हुई है।
ये भी पढ़ें- झारखंड: चुनाव प्रक्रिया में ढिलाई पर हाईकोर्ट की फटकार





