बस करील का अचार बेहद स्वादिष्ट और लंबे समय तक चलने वाला होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले करील को एक दिन के लिए पानी में भिगोकर रख दें, ताकि उसका कसैलापन निकल जाए। इसके बाद करील को छोटे-छोटे अचार वाली साइज के टुकड़ों में काटकर लगभग 2-4 घंटे तक धूप में सुखा लें, ताकि उसका अतिरिक्त पानी सूख जाए।
अब अचार का मसाला तैयार करें। इसके लिए आपको चाहिए –
- सरसों
- मेथी
- हल्दी
- जीरा
- काली मिर्च
- लाल मिर्च
- सौंफ
- मंगरैला (कलौंजी)
- अजवाइन
- नमक
- सरसों का तेल
(इच्छानुसार लहसुन और अदरक भी लिया जा सकता है)
सबसे पहले मेथी, जीरा, काली मिर्च और अजवाइन को हल्का सा रोस्ट कर लें और दरदरा पीस लें। बाकी मसालों को भी दरदरा कर लें।
अब सूखे हुए करील को इस मसाले में अच्छी तरह मिक्स करें और फिर इसे सरसों के तेल के साथ एक साफ कांच के जार में भर दें। यह अचार सालभर तक खराब नहीं होता और खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है।
ये भी पढ़ें- बस करील की सब्जी बनाने की विधि – स्वाद और सेहत से भरपूर







